फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय विद्यालय शिफ्ट करने के लिए लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के डाडो वार्ड की महिलाओं ने जीआईसी में संचालित राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर बदरीनाथ हाईवे पर एक घंटे जाम जाम लगाया। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने पूर्व में अपनी भूमि विद्यालय के लिए दी थी, जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज का संचालन हो रहा था। अब इसी परिसर में राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय भी संचालित हो रहा है। इसको लेकर लोगों में घोर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि यहां पर वर्ष 1932 से विद्यालय संचालित हो रहा है। इसी के परिसर में दूसरा विद्यालय संचालित करना सही नहीं है। इस दौरान पूर्व सभासद अमित सती, सरिता देवी, मीना मंद्रवाल, अंजू खंडूड़ी, मीना नौटियाल, आशा सती, गीता देवी, ज्योति, महावीर सिंह बिष्ट और विक्रम कपरवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें