फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम ने दिनभर छुड़ाया लोगों का पसीना

विज्ञापन
शनिवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग में लगा वाहनों का जाम। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग में कई स्थानों पर तंग सड़क व पुलिया जाम का कारण बन रही है। शनिवार को उमा देवी तिराहे से उमा माहेश्वर आश्रम तक ढाई किमी के दायरे में दिनभर जाम लगा रहा। इस दौरान 108 सेवा भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में उमा देवी तिराहे से राजनगर तक शनिवार को दिनभर जाम लगता रहा। इस दौरान यात्रियों सहित चमोली, गोपेश्वर, जोशीमठ, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क किनारे आड़े-तिरछेे लगे वाहन भी जाम को बढ़ावा दे रहे। इसके अलावा कालेश्वर व उमट्टा में बनी पुलिया भी एक बार में एक ही वाहन की आवाजाही से जाम लग रहा है। पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, वरिष्ठ वकील दिनेश थपलियाल व हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि पर्यावरणविद्, अफसर व समाज के चिंतक देहरादून व दिल्ली के वातानुकूलित कमरों में बैठकर पहाड़ के पर्यावरण की चिंता कर देते हैं, लेकिन वे यहां के विकास के बारे में नहीं सोचते। एसएचओ गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि आड़-तिरछे वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एनएच आईडीसीएल के अभियंता शशिकांत मणि का कहना है कि ऑलवेदर रोड का कार्य तेजी से चल रहा है, जो पुलिया या स्पॉट जाम का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें