फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ नगर में एक घंटे तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही जोशीमठ नगर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। आए दिन नगर में जाम के झाम से राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। सोमवार को नगर में करीब एक घंटे तक वाहनों का जाम लगा रहा, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर में लग रहे बार-बार के जाम से यात्राकाल में विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को भी जाम का सामना करना पड़ सकता है। नगर में सड़क किनारे खड़े किए आड़े तिरछे वाहनों से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कोतवाली जोशीमठ के एसआई विजय का कहना है कि नगर में यातायात को व्यवस्थित करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। यात्राकाल में नगर में वनवे सिस्टम लागू किया जाएगा। नगर में सड़क किनारे खड़े किए गए वाहनों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें