फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आड़े तिरछे वाहन खड़े करने से लग रहा जाम

Mon, 28 Aug 2023 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। नगर के गोल मार्केट बस स्टैंड के पास प्राइवेट वाहन आड़े तिरछे खड़े किए जा रहे हैं जिससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने पोखरी थानाध्यक्ष से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि गोल मार्केट में हर समय प्राइवेट वाहन आड़े तिरछे खड़े रहते हैं जिससे देहरादून-हापला रोडवेज बस सहित अन्य सवारी वाहन बस स्टैंड तक नहीं आ पा रहे हैं। रोडवेज बस विनायकधार में ही सवारियों को उतारकर हापला चली जाती है जिससे सवारियों को पैदल चलकर बाजार आना पड़ता है। उन्होंने गोल मार्केट से आड़े तिरछे खड़े वाहनों को हटाने की मांग की। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि सभी वाहन स्वामियों को वाहनों को वहां तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। कहा यदि वाहनों को नहीं हटाया जाता तो चालान किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के ब्लॉक अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष महिंद्र पंत, तहसील अध्यक्ष कुंवर सिंह खत्री, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी, मंगल सिंह नेगी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें