फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जलसंस्थान ने पोखरी में जांची पेयजल की गुणवत्ता

Thu, 08 Oct 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। पेयजल गुणवत्ता की जांच के क्रम में जल संस्थान की टीम ने पोखरी बाजार क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता परखी। इस दौरान पानी की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाई गई। बृहस्पतिवार को जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता मनमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने बाजार के स्टैंडपोस्ट, होटलों व आवासीय घरों से पानी के नमूने लेकर उनकी मुक्त अवशिष्ट क्लोरीन की जांच की गई। इसमें पानी की गुणवत्ता सही पाई गई। जल संस्थान के जेई मनमोहन राणा ने बताया कि इस जांच का उद्देश्य पानी में निर्धारित मात्रा में क्लोरीन की उपलब्धता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। जहां भी पेयजल की शुद्धता में कमी पाई जाएगी उसको तत्काल दूर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें