फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दस महिलाओं को दिया गया जयदीप सम्मान

Sat, 21 Nov 2026 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। प्रसिद्ध चित्रकार, प्रकृति प्रेमी व पत्रकार स्वर्गीय प्रकाश पुरोहित जयदीप की स्मृति में प्रकाश ट्रस्ट गोपेश्वर की ओर से गौचर मेले में महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रहीं जिले की दस महिलाओं को जयदीप सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इस वर्ष से शुरू किया गया। ट्रस्ट की प्रमुख डॉ. किरन पुरोहित ने बताया कि मेले में सनराइज ग्रोवर स्वायत्त सहकारिता की सीईओ चंद्रकला नौटियाल, ग्राम प्रधान नंदुली बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्चना देवी, अंजलि, चंद्रा देवी, सुमन, सावित्री, रजनी, बबली और पुष्पा देवी को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डाॅ. हिमानी वैष्णव, भुवन नौटियाल के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें