फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ठंडो रे ठंडो मेरा पहाड़े की हवा ठंडी... ने बटोरीं तालियां

Mon, 10 Nov 2025 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोकगीत, नृत्य सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। उसके बाद लक्ष्मी, सृष्टि, कशिश, विभूति, मानसी, हिमानी, दीपा सहित अन्य छात्राओं ने सामूहिक और एकल लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा लोक गीत ‘बारहमासा’ ‘पावन मेरो उत्तराखंड’ ‘ठंडो रे ठंडो मेरा पहाड़ै की हवा ठंडी पाणी ठंडो...’ सहित कई लोक गीत गाए और खूब तालियां बटोरीं। पुरातन छात्र प्रकोष्ठ के सदस्य सूरज खत्री ने आंदोलनकारियों व बलिदानियों के योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. संजीव कुमार जुयाल ने जन कवि गिरीश चंद्र तिवारी गिर्दा की कविताओं से राज्य आंदोलन और राज्य के गौरव पर प्रकाश डाला। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा, छात्र संघ अध्यक्ष आकाश चमोला आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. नंदकिशोर चमोला ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें