फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठियालसैंण से माणा पास के लिए रवाना हुई आईटीबीपी की साइकिल रैली

विज्ञापन
गौचर के आईटीबीपी कैंप से माणा पास के लिए रवाना होता साइकिल अभियान दल। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
आईटीबीपी की देहरादून कैंप से माणा पास तक आयोजित साइकिल रैली मंगलवार को आईटीबीपी के कोठियालसैंण कैंप से जोशीमठ के लिए रवाना हुई। 50 सदस्यीय टीम बदरीनाथ हाईवे और देश के अंतिम गांव माणा केे चट्टानी भागों से होते हुए 23 अगस्त को माणा पास पहुंचेगी। आईटीबीपी के गौचर कैंप में रात्रि प्रवास करने के बाद मंगलवार को टीम माणा पास के लिए रवाना हुई। आदित्य मेहता फाउंडेशन और आईटीबीपी के संयुक्त प्रयास से यह साहसिक रैली आयोजित की गई है। देश सुरक्षा के साथ ही आईटीबीपी समय-समय पर साहसिक अभियान साइकिल रैली, पर्वतारोहण, स्कीईंग, राफ्टिंग और कार रैलियों का आयोजन भी करती है। यह साइकिल रैली 16 अगस्त को देहरादून से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें