फोटो
बदरीनाथ। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए बदरीनाथ धाम में 23वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. गौरव सिंह (एसएमओ) के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और जरूरी दवा वितरित की गई। कैंप में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में जांच कराई। इसमें ज्यादातर सिरदर्द, उल्टी, थकान से संबंधित मरीज पहुंचे। चिकित्सकों की टीम ने सभी को उचित दवा व सलाह दी। संवाद