फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माणा गांव में आईटीबीपी के जवानों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
माणा गांव में सफाई अभियान चलाते आईटीबीपी के जवान। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
तिब्बत (चीन) सीमा क्षेत्र माणा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 23वीं वाहिनी के जवानों ने सफाई अभियान चलाया। उप सेनानी अखिलेश ठाकुर के नेतृत्व में जवानों ने माणा स्टैंड से लेकर भीमपुल, व्यास गुफा और सरस्वती मंदिर तक सफाई अभियान चलाया। उप सेनानी अखिलेश ठाकुर ने बताया कि यात्राकाल में जगह-जगह फैले कूड़े का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ धाम में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सहायक सेनानी जाधव, वैभव और विजय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें