फोटो
कर्णप्रयाग। श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल जयकंडी में केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की ओर से कृत्रिम बौद्धिकता (एआई) का कक्षा में उपयोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के जिला चमोली के प्रशिक्षण समन्वय और कार्यक्रम के निर्देशक प्रधानाचार्य बुुद्धिबल्लभ डोभाल, संसाधन व्यक्ति, केंद्र माध्यमिक बोर्ड देहरादून की प्रवक्ता शशि भूषण और प्रत्युष पंवार ने किया। प्रशिक्षकों की ओर से एआई का कक्षा में उपयोग कैसे किया जाए इसके लिए सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने बताया कि आज के दौर में एआई अतिआवश्यक हो गया है। इसे उपयोग करना हर किसी शिक्षक को आना चाहिए। इस मौके पर गंभीर सिंह कुंवर, सुमन कुमार, रवींद्र सिंह, सोनाल बिष्ट, अवंतिका चौधरी, साक्षी डिमरी और जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद