बदरीनाथ। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सदस्य धीरज मोनू पंचभैया ने मंदिर सभागार में अस्थायी कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक में कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, वेतन वृद्धि, आवास सुविधा समेत अन्य लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं और कार्य परिस्थितियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों से भी अवगत कराया। इस पर धीरज मोनू पंचभैया ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी न्यायोचित मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। संंवाद