फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारकोट गांव में राशन वितरण में मिली अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
सारकोट गांव में सरकारी राशन वितरण में अनियमितता मिलीं। इस पर गैरसैंण प्रशासन ने दुकान का निरीक्षण किया और डीलर के लाइसेंस निरस्तीकरण की अनुशंसा डीएम को भेज दी।
विज्ञापन

सारकोट की ग्राम प्रधान सुमति देवी ने डीलर पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया था। कहा था एपीएल कार्ड धारकों को वर्षों से सरकारी राशन नहीं मिल रहा है। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने पूर्ति निरीक्षक सुशील ध्यानी और नायब तहसीलदार राकेश पल्लव को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए थे। एनटी राकेश पल्लव ने बताया कि जांच में बीपीएल को राशन वितरण करने में भारी अनियमितता मिली थीं। कहा कि आरोपी डीलर सब्बल सिंह ने सारकोट गांव के नौ यूनिटों वाले एक परिवार को मात्र 15 किलो चावल दिया, जबकि नियमानुसार उसे 45 किग्रा चावल देने थे। डीलर से 18.5 क्विंटल चावल और दो क्विंटल गेहूं बरामद कर दूसरे सरकारी सस्ते गल्ला विक्रेता को सौंप दिया है। पूर्ति निरीक्षक ने आरोपी डीलर के लाइसेंस निरस्तीकरण की अनुशंसा डीएम को भेजी। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने एआरओ को गैरसैंण में संचालित होने वाली सभी सरकारी राशन की दुकानों की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें