फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा मोबाइल वाहन खरीद में अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग में कूड़ा मोबाइल वाहन की खरीद में कई अनियमितता सामने आई हैं। वाहन की बॉडी मानकों के विपरीत बनाए जाने से एआरटीओ दफ्तर में उसका पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में नियमों की अनदेखी कर खरीदा गया कूड़ा मोबाइल वाहन पालिका दफ्तर के मैदान में धूल फांक रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग की ओर से कुछ दिनों पूर्व करीब आठ लाख रुपये की लागत से कूड़ा मोबाइल वाहन खरीदा गया। बाकायदा पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने समारोह का आयोजन कर वाहन को हरी झंडी दिखाई रवाना किया। वाहन को जब परिवहन दफ्तर में पंजीकरण के लिए ले जाया गया तो वाहन की बॉडी/ढांचा मानकों के विपरीत मिला। इस पर उप संभागीय परिवहन अधिकारी एल्विन रॉक्सी ने वाहन का पंजीकरण करने से साफ मना कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता पीएस राणा समेत कई लोगों का कहना है कि अगर वाहन आठ लाख रुपये का खरीदा गया तो ढांचा मानकों के अनुसार क्यों नहीं है। लागत पूरी नहीं लगी तो वाहन खरीद का बचत पैसा कहां गया। उन्होंने मामले की जांच की मांग उठाई।
दुकानों के आवंटन में भी अनियमितता
सामाजिक कार्यकर्ता पीएस राणा ने कहा कि कुछ दिन पहले सूचना के अधिकार के तहत नगर पालिका द्वारा नगर में आवंटित दुकानों की जानकारी मांगी तो उसमें कई अनियमितताएं मिलीं थीं। कई दुकानें आवंटित दिखाई गई थीं जबकि वास्तव में दुकानें आवंटित ही नहीं की गई। इस संबंध में भी प्रशासनिक जांच चल रही है।
विज्ञापन

कोट
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंकित राणा ने कहा कि विवादित कूड़ा मोबाइल वाहन मेरे कार्यकाल का नहीं है। उन्होंने माना कि वाहन में लगाई गई बॉडी नियमों के अनुसार नहीं लगी है, जिससे वाहन का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। वहीं इस संबंध में जब कर्णप्रयाग की एआरटीओ एल्विन रॉक्सी से संपर्क करना चाहा तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें