फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन टैक्सी पार्किंग के बीम व कॉलम हुए टेड़े, प्रोजक्ट मनैजर ने दिए तोड़ने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी लोहाजंग में एक करोड़ 85 लाख से बन रही पार्किंग में कई अनियमितताएं मिली हैं। जांच के लिए पहुंचे पेयजल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने देखा की यहां कॉलम, बीम व सीमेंट की बनी सुरक्षा दीवार तिरछी हो गई है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने यह निर्माण कार्य चार सितंबर तक तोड़ने के आदेश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

सरकार की ओर से लोहाजंग में टैक्सी पार्किंग के लिए एक करोड़ 85 लाख की धनराशि जारी की गई है। सितंबर 2020 में इसमें निर्माण का काम शुरू हुआ था लेकिन यहां कार्य मानकों के विपरीत हो रहे हैं। इस पार्किंग के तीनों ओर सीमेंट की सुरक्षा दीवार बनाई गई है जो आगे की ओर झुक गई है। वहीं बीम और कॉलम भी तिरछे हो गए हैं। यह मामला तब प्रकाश में आया जब भाजपा के देवाल ब्लॉक के महामंत्री उमेश मिश्रा ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में की। शिकायत पर उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम श्रीनगर के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश चंद्र मिश्रा विभाग के एई डीआर बेलवाल, जेई नितिन नेगी और शिकायतकर्ता के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता उमेश मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार की ओर से निर्माण में कई वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं। ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने निर्माण कार्यों पर भी सवाल उठाए। जांच करने पहुंचे विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश चंद्र मिश्रा ने इसे घोर लापरवाही बताकर कॉलम, बीम व सुरक्षा दीवार को चार सितंबर तक तोड़ने के आदेश दिए। कहा कि अब निर्माण नए तरीके से कराए जाएंगे नहीं तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। वही सीमेंट आदि सामग्री का सैंपल लिया गया है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर मामले में हाईकोर्ट जाने की भी चेतावनी दी।
निर्माण से मकान को खतरा
देवाल। निर्माणाधीन पार्किंग के निर्माण से गंगा सिंह के मकान को खतरा बना है और मकान में दरारें आ गई हैं। गंगा सिंह ने बताया कि कई बार विभाग को बताने के बाद भी सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई। विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश चंद्र मिश्रा ने ठेकेदार को मकान बचाने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें