फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्वयं सहायता समूहों को ब्याज मुक्त ऋण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण के किसान मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पं. दीनदयाल किसान कल्याण योजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए वृहद ब्याज मुक्त ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले के 156 स्वयं सहायता समूहों को 5 करोड़ 27 लाख का ब्याज मुक्त ऋण दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटाने के लिए सुनियोजित योजना बनाई जा रही है। उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने चमोली जिले में सब्जी व दुग्ध उत्पादन, बकरी पालन, झंगोरा व चावल पैकेजिंग, जूस व अचार पैकेजिंग से जुडे़ 11 महिला स्वयं सहायता समूहों को चेक बांटे। डा. धन सिंह रावत ने विधायक चंद्रा पंत, मुन्नी शाह, डीएम स्वाति एस भदौरिया, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल, बाल आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी, दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, गायिका संगीता ढौडियाल को प्रतीक चिह्न, मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें