जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक में बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने मास्टर प्लान के अनुसार सरकारी भवनों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। बैठक में एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी, डीटीडीओ वृजेंद्र पांडे सहित लोनिवि, सिंचाई एवं अन्य संबधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।