चारधाम यात्रा और आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों और टैक्सी यूनियन के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित पार्किंग में ही वाहनों को पार्क किया जाए। साथ ही व्यापारियों को भी सड़क से अतिक्रमण हटाने को कहा गया। उन्होंने सभी से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। गोष्ठी के बाद पुलिस ने चमोली बाजार में यातायात व्यवस्था का जायजा भी लिया।