फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 15 दिन में चोपता-ददुआगाड मार्ग सुचारु करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम क्रियान्वयन उत्तराखंड शासन के सचिव दीपक कुमार ने नारायणबगड़ ब्लाॅक के लोदला और चोपता में रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। लोदला में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों ने चोपता-ददुआगाड मार्ग के क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाया, जिस पर सचिव ने विभागीय अधिकारियों को 15 दिनों में सड़क सुचारु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




लोदला में हुए कार्यक्रम में दाद्वागाड-फारकोट सड़क के निर्माण की मांग पर लोनिवि के अधिकारियों ने कहा कि सड़क की पत्रावलियां भूमि हस्तांतरण के लिए वन विभाग को भेज दी गई हैं। सचिव दीपक कुमार ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ बैठकर परंपरागत कृषि के अलावा गैर परंपरागत कृषि को बढ़ाना देने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों के पास जल जीवन मिशन के अंतर्गत अभी तक हुए कार्यों की जानकारी न होने पर सचिव ने नाराजगी जताई और आंकड़े जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा। वहीं, ग्राम पंचायत चोपता में हुई बैठक में प्राथमिक विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने पर दो अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने चोपता और लोदला गांव में बैठक कर अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें