फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कचार्ज कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बैठक में उच्च न्यायालय के निर्णय से लाभान्वित कर्मचारियों को पेंशन व अन्य लाभ देने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि चमोली और रुद्रप्रयाग के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों की समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान संघ की ओर से बताया गया कि चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में 291 पेंशन प्रकरण लंबित हैं। लोनिवि गोपेश्वर के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार ने सभी अधिशासी अभियंताओं को उच्च न्यायालय के निर्णय के तहत लाभान्वित कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में संघ की गोपेश्वर शाखा के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, सचिव सुनील नेगी सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें