गोपेश्वर। डीएम संदीप तिवारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को इसी सप्ताह गोट वैली थराली जाकर वहां किए गए कार्यों की जांच करने के साथ ही जिलासू में हैचरी का प्रपोजल बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निबंधक और वेटनरी अधिकारी को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। डीएम ने सोमवार को जिला सभागार में पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और गोट वैली योजना की पूरी रिपोर्ट तलब की। कार्यों की धीमी गति पर सीवीओ को थराली के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक निबंधक को थराली, हरमनी व डुंग्री के सचिव का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। सीवीओ असीम देव ने बताया कि गोट वैली योजना के तहत जिले में 85 लोगों को योजना से जोड़ा गया है। इस मौके पर सीडीओ नंदन कुमार और सहायक निदेशक डेयरी अभिनव नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद