गैरसैंण। एसडीएम संतोष कुमार पांडे ने गैरसैंण विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को नपं के वार्ड एक चंख्ता तोक में हो रहे निर्माण कार्य की जांच करने के निर्देश दिए हैं। एसबीएमए के परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी ने एसडीएम से शिकायत की थी कि सामाजिक संस्था श्रीभुवनेश्वरी महिला आश्रम की सीमा पर गत कई माह से निर्माण कार्य हो रहा है जिसमें आश्रम की भूमि प्रभावित हो रही है। इस पर एसडीएम ने मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जेई सचिन ने कहा कि उच्चाधिकारी के निर्देश पर संबंधित निर्माण कार्य रोक दिया गया है। संबंधित क्षेत्र के पटवारी से विचार विमर्श के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद