फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: संबद्धता के लिए विधि महाविद्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण

Mon, 07 Sep 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बीसीआई के निर्देश पर पहुंची टीम, छात्र-छात्राओं से लिया फीडबैक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के निर्देश पर एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर की ओर से गठित निरीक्षण समिति ने राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण किया। समिति ने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की ओर से एक न्यायिक मामले में की गई टिप्पणियों के बाद देशभर की विधि शिक्षण संस्थाओं के निरीक्षण के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही संबद्धता के लिए भी निरीक्षण किया गया है। इसी क्रम में राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण समिति में संयोजक पौड़ी के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर जीपी बडोनी, सदस्य विधि विभाग परिसर पौड़ी के डॉ. सुधीर कुमार चतुर्वेदी तथा विधि विशेषज्ञ व आरयूईएस के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता केबी थपलियाल शामिल रहे। समिति ने महाविद्यालय की भूमि एवं भवन, कक्ष-कक्षाओं, पुस्तकालय, मूट कोर्ट (काल्पनिक अदालत), लीगल एड, कंप्यूटर सेंटर और कॉन्फ्रेंस हॉल का भौतिक सत्यापन किया। समिति ने शैक्षणिक गतिविधियों और शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी लिए। इस दौरान एलएलबी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर उनका फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें