दीपावली के त्योहार के मध्येनजर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। खाद्य अधिकारी अनुज थपलियाल ने दुकानों में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों से दुकानों में ताजा समान रखने के निर्देश दिए। कहा कि अगर कोई एक्सपायरी डेट का सामन बेचते हुए पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने कहा कि कहा कि साल भर तक विभाग के अधिकारी निरीक्षण नहीं करते और त्योहारों के समय आकर अनावश्यक परेशान करते हैं। इस मौके पर ललित मोहन भट्ट, अशोक अरोड़ा, नवीन डिमरी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।