गैरसैंण। रविवार को खनसर के नैल गांव के पास चीड़ के जंगल में लोगों के साथ आग बुझाने गए नैल निवासी हीरा सिंह (55) चट्टान से गिरकर घायल हो गए। उन्हें उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्राम प्रधान आहुजा ने कहा कि चोटिल हीरा सिंह को सोमवार को श्रीनगर अस्पताल ले गए। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। अब उनकी स्थिति सामान्य हैं। आग पूरी तरह बुझा दी गई है। संवाद