सोमवार को कृषि विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान काश्तकारों को कृषि उपकरण और उन्नत बीजों की जानकारी दी गई। सहायक कृषि अधिकारी हरीश टम्टा ने रबी की फसल की बुवाई के बारे में जानकारी दी। बताया क विभाग की ओर से सब्सिडी पर गेहूं, सरसों, तोरिया, मटर, मसूर के बीज और कुदाल, दरांती और हल वितरित किए जा रहे हैं। इस मौके पर हरेंद्र चौधरी, अनिल नेगी, हर्षवर्द्घन सिंह, मातवर सिंह नेगी, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।