ब्लॉक सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में ग्राम प्रधानों और वार्ड मेंबरों को पंचायतीराज व क्षमता विकास की जानकारी के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार बताए। प्रशिक्षक डॉ. सुभाष पुरोहित, डॉ. हरि मंमगाई व डॉ. किरण पुरोहित ने अभिलेखों को बेहतर बनाना, गांव में गठित समितियों का संचालन करना, गांव को स्वच्छ रखने, राज्य वित्त व ग्राम पंचायत निधि की जानकारी दी। इस मौके पर एडीओ दलेबु लाल, प्रमिला रावत, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, प्रधान मनोज कुमार, दिलबर सिंह, तुलसी देवी, अंशी देवी, कला बिष्ट, नंदाबल्लभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।