नंदानगर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत नंदानगर के पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतीराज व्यवस्था के साथ ही पंचायतों के कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 21 दिसंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण में ब्लॉक के सात ग्राम पंचायतों के प्रधान व वार्ड सदस्यों ने प्रतिभाग किया। अभिव्यक्ति सोसायटी देहरादून के मास्टर ट्रेनर सुखवीर सिंह रौतेला और मदन सिंह रावत ने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायतों के सतत विकास के लक्ष्यों के बारे में बताया। उन्हें ग्राम पंयायत, वित्त प्रबंधन, अभिलेखीकरण और विकास कार्यों के बारे में बताया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गीता देवी, दीपा देवी, लक्ष्मण सिंह, नंदा देवी और देवेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद