फोटो
नंदानगर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत नंदानगर के पंचायत प्रतिनिधियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। शिविर में ब्लॉक के सात ग्राम पंचायतों के प्रधान व वार्ड सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्हें पंचायत की अवधारणा, पंचायतीराज व्यवस्था के साथ ही पंचायतों के विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई। विकास खंड सभागार में आयोजित शिविर में अभिव्यक्ति सोसाइटी देहरादून के मास्टर ट्रेनर सुखवीर सिंह रौतेला और मदन सिंह रावत ने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायतों के सतत विकास के लक्ष्यों के बारे में बताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गीता देवी, दीपा देवी, लक्ष्मण सिंह, नंदा देवी, देवेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद