फोटो
कर्णप्रयाग। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में करिअर काउंसिलिंग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में क्लेंस सोफ्टवेयर लिमिटेड कंपनी ने छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की। कंपनी के विशेषज्ञ ऊषा एवं पंकज कंडारी ने छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर का ज्ञान अर्जित कर जीवन में उत्तम करिअर के बारे में जानकारी दी। डाॅ. वाईसी नैनवाल ने कहा कि सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में कंप्यूटर में करिअर निर्माण की अपार सम्भावनायें हैं। डाॅ. कविता पाठक, डाॅ. हरीशचंद्र रतूड़ी, डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, डाॅ. विजय कुमार, डाॅ. शालिनी सैनी, डाॅ.दिशा शर्मा व डाॅ. नेतराम ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने विशेषज्ञों का आभार जताया। संवाद