फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आदिबदरी मंदिर समूह को बीकेटीसी में करें शामिल

Sat, 25 Oct 2025 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। आदिबदरी मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में शामिल करने की मांग की है। मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने कहा कि आदिबदरी मंदिर समूह सबसे प्राचीन मंदिर है और गढ़वाल का सबसे बड़ा मंदिर समूह है। यहां पर हर वर्ष आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में व्यवस्था में सुधार के लिए और यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए इस प्राचीन मंदिर समूह को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में शामिल किया जाना चाहिए। मांग करने वालों में आदिबदरी मंदिर समिति के महासचिव हिमेंद्र कुंवर, नरेश बरमोला, व्यापार संघ के अध्यक्ष पंकज सती, प्रधान आरती बहुगुणा, भलसों की प्रधान विजया बरमोला, नगली के प्रधान नवीन बहुगुणा, दिनेश पंवार, बचन नेगी और भुवन बरमोला आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें