फोटो
गैरसैंण। नगर पंचायत गैरसैंण में 1.34 करोड़ की लागत से नवनिर्मित कूड़ा प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी ने कहा कि कूड़ा प्रबंधन केंद्र के बनने से नगर क्षेत्र से एकत्रित जैविक और अजैविक कचरे का निस्तारण बेहतर ढंग से किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा और जैविक तथा अजैविक कूड़ा प्रबंधन से नगर पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अरुण सैनी, सभासद मंगल नारायण, हरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, उमा देवी, दयाल सिंह और उमा देवी सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद थे। संंवाद