फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: श्री चंडिका देवी कमेटी की ओर से रामलीला का शुभारंभ

Mon, 02 Nov 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। श्री चंडिका देवी रामलीला कमेटी सिमली की ओर से आयोजित रामलीला मंचन रविवार रात्रि को शुरू हो गया। प्रथम दिवस के मंचन में भगवान ब्रह्म देव की ओर से रावण, कुंभकर्ण और विभीषण को वरदान देने का दृश्य दिखाया गया। वहीं अयोध्या में यज्ञ के प्रभाव से कौशल्या के गर्भ से राम, कैकेयी से भरत, सुमित्रा से लक्ष्मण तथा शत्रुघ्न का जन्म हुआ। श्रीराम के जन्मोत्सव पर भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें