फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जन मिलन केंद्र का लोकार्पण, चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू

विज्ञापन
गैरसैंण के रिखोली में सौंदर्यीकरण व महिला जन मिलन केंद्र योजनाओं के लोकापर्ण व शिलान्यास कार्यक - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
नगर के वार्ड पांच रिखोली गांव में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी व नपं अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत ने मंदिर के सौंदर्यीकरण व महिला जन मिलन केंद्र का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान नाग देवता के नव निर्मित मंदिर में कलश आरोहण व शिवलिंग की स्थापना के साथ चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हुआ। नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत ने भविष्य में अन्य विकास कार्य करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक ने पूर्व सैनिक जयानंद ढौंडियाल का पगड़ी पहना कर सम्मान किय। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के विस्तार का सर्वे हो चुका है, जिसके लिए 45 हजार करोड़ की डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। गैरसैंण में 480 करोड़ की लागत से बनने वाले ओडिटोरियम की स्वीकृति हो चुकी हैै, जिसके जल्द निविदा जारी की जाएगी। गैरसैंण में 50 बेड का उपजिला अस्पताल बनने जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार के विशेषज्ञ होंगे। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक वन पंचायत सरपंच दिनेश ढौंडियाल, जनार्जन पुजारी, राजेंद्र गौड़, खीमानंद गौड़, महीधर ढौंडियाल, रमेश, सभासद जगदीश ढौंडियाल, ब्लॉक प्रमुख शशि सौंरियाल, हीरा फनियाल, सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें