उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से संचालित आदर्श संस्कृत ग्राम रतूड़ा का उद्घाटन किया गया। प्राथमिक विद्यालय रतूड़ा के प्रधानाध्यापक अमरू लाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीआईसी घड़ियाल के प्रधानाचार्य बीरेंद्र नेगी ने कहा कि रतूड़ा गांव को आदर्श संस्कृत ग्राम का दर्जा मिलने से क्षेत्र में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर प्रधान नीमा देवी, उमा रतूड़ी, देवी प्रसाद, सतेश्वर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद और पातीराम कंडवाल मौजूद थे।