पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते नपं अध्यक्ष रमेश बंडवाल।
- फोटो : GOPESHWAR
सेमलडाला खेल मैदान में मंगलवार से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में नौरख एकादश ने तेंदुली टाइगर की टीम को 36 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में जिले की 18 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सेमलडाला मैदान को मिनी खेल स्टेडियम के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जिसके बाद क्षेत्र में खेल गतिविधियां बढ़ जाएंगी। उद्घाटन मैच नौरख एकादश और तेंदुली टाइगर टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौरख एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में 160 रन की शानदार पारी खेली। टीम की ओर से सर्वाधिक रवि कंडेरी ने 73 रन बनाए। जवाब में उतरी तेंदुली टाइगर की पूरी टीम निर्धारित ओवर में 124 रन पर सिमट गई। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष आशीष कुमार, भाजपा मंडल महामंत्री दीपक पंत और बादर सिंह भंडारी आदि मौजूद थे। संवाद