गोपेश्वर में अपने घर पर ही रोजे रखती अकसा।
- फोटो : GOPESHWAR
गोपेश्वर। बच्चे किसी से कम नहीं। वह भी अपने अम्मी, अब्बू संग रोजे रख रहे हैं। आठ साल की अकसा भी ऐसी ही बच्ची है। रोजे के साथ ही वह इफ्तार और सहरी के वक्त नमाज पढ़कर देश से कोरोना के खात्मे की दुआ कर रही है।
बीती 26 अप्रैल से रमजान का पाक महीना शुरू हुआ है। स्थानीय निवासी मंसूर अली और उनकी बेगम हिना रोजे रख रहे हैं। उन्हें देख उनकी आठ साल की बेटी अकसा ने भी रोजा शुरू कर दिया।
मंसूर बताते हैं कि अकसा रोजे का पूरी तरह से पालन कर रही है। वह खुद भी किसी समूह में इफ्तारी न कर घर में ही रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।