फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ में गिरफ्तार प्रभारी प्रधानाचार्य को भेजा जेल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
गोपेश्वर। नाबालिग छात्रा से दुराचार का प्रयास करने वाले आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य को पुलिस ने शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया। यहां से उसे जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी प्रभारी प्रधानाचार्य के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्रा के विद्यालय की प्रधानाचार्य ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपी प्रधानाचार्य पर छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के बयान दर्ज किए थे। देर रात आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी प्रभारी प्रधानाचार्य के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य के निलंबन की संस्तुति जल्द ही उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें