फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर मेंं सुधार कार्य जारी

Sat, 02 May 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। विधानसभा भराड़ीसैंण में मरम्मत और सुधार कार्य तेजी से चल रहा है। आवश्यक स्थानों पर इंटरलॉकिंग फुटपाथ का निर्माण भी गतिमान है। विधानसभा मंडप में लगी लाइट्स को आकर्षक बनाया जा रहा है। वहीं, भवन के मुख्य गेट पर बने पोर्च का स्वरुप भी सुधारा जा रहा है। परिसर के भीतर तीन सुलभ शौचालय बनाए जा रहे हैं। विधानसभा भवन के पास गैरसैंण विकास प्राधिकरण एक स्मार्ट हाईटेक शौचालय का निर्माण कर रहा है। विधानसभा भराड़ीसैंण के प्रभारी अधिकारी शेखर चंद्र पंत ने बताया कि भवन के मुख्य दरवाजे के सामने के प्रांगण का विस्तार किया जाएगा। इसके नीचे एक पार्किंग स्थल बनाया जाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें