फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुजारी आवास और धर्मशाला का सुधारीकरण शुरू

Wed, 06 May 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर परिसर में पुजारी आवास और धर्मशाला का सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है।
रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल जाएंगे। इससे पूर्व रुद्रनाथ-गोपीनाथ मंदिर समिति की ओर से पुजारी आवास और धर्मशाला का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष मनोज भट्ट और धनराज नेगी ने बताया कि मंदिर परिसर में इस वर्ष भालू ने धर्मशाला व पुजारी आवास को क्षति पहुंचाई है। श्रद्धालु यात्रा के दौरान इसी धर्मशाला में रहते हैं। यात्रा शुरू होने से पहले इनका सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें