फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल को संवारने का उठाया बीड़ा

Sun, 10 Jan 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के राजकीय जूनियर हाईस्कूल खैनोली में कार्यरत शिक्षक राम सिंह सैनी ने ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर स्कूल का सुंदरीकरण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण के साथ ही खेल मैदान का भी निर्माण करवाया।
विज्ञापन


बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी राम सिंह सैनी वर्ष 2010 से विज्ञान शिक्षक के रूप में राजकीय जूनियर हाईस्कूल खैनोली में कार्यरत हैं। ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह बताते हैं कि शिक्षक सैनी ने स्कूल में पहले छात्रों की मदद से फुलवारी तैयार की, इसके बाद यहां वृहद पौधरोपण किया गया।

अब पूरे परिसर में छायादार और फलदार पौधों का रोपण पर विद्यालय परिसर का सुंदरीकरण किया। यही नहीं गांव में अभिभावकों के साथ-साथ अन्य ग्रामीणों को स्वच्छता और श्रमदान सहित सामाजिक कार्यों के लिए भी उन्होंने जागरूक किया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों के साथ मिलकर शिक्षक राम सिंह सैनी ने भी गैंती, फावड़ा हाथ में उठाकर पिछले 27 दिसंबर को विद्यालय के मैदान का समतलीकरण किया। यही नहीं विद्यालय परिसर के समीप पैदल मार्गों की माह में एक बार सैनी ग्रामीणों के साथ मिलकर सफाई करते हैं।

जिला पंचायत सदस्य मनोज भंडारी, ब्लाक समन्वयक राजेंद्र सगोई, रणजीत सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष गीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दलवीर रोधियाल, कुंवर सिंह आदि ने शिक्षक के इन प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें