वाण में आयोजित महिला मंगल दल की बैठक में गांव में शराब के प्रचलन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।
कहा गया कि यदि गांव में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पिलाई गई तो संबंधित का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा और अर्थदंड भी लगाया जाएगा।
महिलाओं ने कहा कि 26 जनवरी को गांव में सम्मेलन कर पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया जाएगा।
वाण की महिला मंगल दल अध्यक्ष धामती देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिलाओं ने कहा कि शराब के नशे में लोग गांव का माहौल खराब कर रहे हैं और युवा पीढ़ी को भी नशे की गर्त में जा रही है।
बैठक में सरकार से वाण गाव को पर्यटन गाव बनाने, वाण से वेदनी के लिए रोपवे का निर्माण करने की मांग की गई।
इस अवसर पर प्रधान खीमी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा पहाड़ी, गणेशी देवी, हीरा देवी, देवकी देवी, गबर सिंह, काम सिंह, महिपत सिंह और देवेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।