फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में उठा अवैध खनन का मुद्दा

Tue, 12 Jan 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,थराली।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 12 शिकायतें दर्ज हुईं। इस दौरान महिला मंगल दल चेपड़ों की आशा देवी ने शहीद भवानी दत्त इंटर कालेज के नीचे हो रहे अवैध खनन, चेपड़ों के देवी जोशी ने राड़ीबगड़ से केदारबगड़ के किनारे हो रहे अवैध खनन की शिकायत की। इस पर उपजिलाधिकारी अनूप कुमार नौटियाल ने जांच करने की बात कही।
विज्ञापन


ढालू गांव के श्यामा दत्त सती और बख्तावर सिंह ने 2013 से अभी तक मकान व भूमि का मुआवजा न मिलने, कस्बीनगर के जसपाल राम ने कस्बीनगर से आगे 2 किमी स्वीकृत सड़क पर निर्माण कार्य शुरू न करने, थराली के क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदू बहुगुणा ने थराली-देवाल मोटर मार्ग की बुरी दशा व घटिया गुणवता पर सवाल उठाए।

 इसके अलावा कुराड़ गांव में विकास कार्यों में हुई लापरवाही का मामला भी उठा। इस पर एसडीएम अनूप कुमार नौटियाल ने खंड विकास अधिकारी को जांच करने को कहा।

 इस अवसर पर तहसीलदार परमानंद राम, खंड विकास अधिकारी लक्ष्मण सिंह बोरा, मनोज कुमार कोटला, निर्मला चौहान, एमएस फस्वार्ण, सुरेंद्र सिंह और सहित तहसील स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें