गोपेश्वर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के तहत सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
इग्नू अध्ययन केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के केंद्र समन्वयक प्रो. अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि विद्यार्थी अब इग्नू के माध्यम से एक साथ दो डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं, जो विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार वैध है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं एक नियमित डिग्री के साथ-साथ दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी कर सकते हैं। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। प्रवेश प्रक्रिया और पाठ्यक्रमों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 2715 के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। संवाद