फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं दिया तो लगेगा 5000 जुर्माना

Thu, 02 Jan 2025 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कूड़ा एकत्रित करने और उसके निस्तारण पर विशेष फोकस करने के निर्देश सभी अधिशासी अधिकारियों को दिए। डीएम ने खुले में कूड़ा फेंकने वालों और घर पर गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग करने न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि एक्ट के तहत अधिकतम पांच हजार का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निकायों के अधिशासी अधिकारी सबसे पहले एक वार्ड का चयन करें और घर-घर सूखा व गीला कूड़ा अलग करने के लिए लोगों को जागरूक करें। डीएम ने सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर निगरानी रखने, एक्ट के अनुसार सख्त कार्रवाई करने, कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि नोडल अधिकारी को निर्देशित किया जाए कि सभी निकाय में सोर्स सेग्रीगेशन को सख्ती से लागू कराएं। नदी में ठोस अपशिष्ट ले जाने वाले नालों पर जाली लगाकर प्लास्टिक कचरे और अपशिष्ट को सीधे नदी में जाने से रोका जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें