बूंगीधार-मेहलचौरी-बछुवाबांण मोटर मार्ग की मरम्मत न होने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। जिपं सदस्य अवतार पुंडीर ने कहा कि सड़क की मरम्म्त न होने से यहां गड्ढे हो गए हैं जिससे वाहन चालकों और लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। अगर तीन दिनों में सड़क दुरुस्त नहीं की गई तो लोनिवि कार्यालय में धरना दिया जाएगा। पूर्व में कई बार लोनिवि के अधिकारियों से सड़क दुरस्तीकरण की मांग कर चुके हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कलचुंडा के प्रधान पान सिंह नेगी ने कहा कि खनसर घाटी की उपेक्षा के कारण सभी पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश है।