फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सोनला मंदिर में नंदी महाराज की मूर्ति स्थापित

Sat, 27 Jun 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। विकासखंड के सोनला तुलसी महादेव में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन मंदिर परिसर में नंदी महाराज की मूर्ति स्थापना की गई। शनिवार सुबह आचार्य लक्ष्मी प्रसाद कोठियाल, गजेंद्र कोठियाल और भगवती प्रसाद सती ने भगवान भोलेनाथ की महाभिषेक पूजा की। उन्होंने रुद्राष्टक और अधिवास मंत्रों के साथ पंचद्रव्यों से पूजा कर महादेव को भोग अर्पित किया। इसके बाद नंदी महाराज की मूर्ति स्थापित की गई। जलाभिषेक आदि कार्यक्रमों के बाद दोपहर में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राय सिंह सजवाण, विजय सिंह सजवाण, ममंद अध्यक्ष प्रीति सजवाण और कुंवर सिंह सहित कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें