फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मैं पहाड़ों कु रैबासी तू दिल्ली रौण वाली...

Tue, 26 Nov 2024 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
नारायणबगड़ के सैंज खैतोली कफारतीर में आयोजित राजकीय शौर्य महोत्सव मे रस्सा कस्सी में प्रतियोगित
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लोहाजंग मेले के चौथे दिन पौड़ी की मोनिका ड्रीम क्लब कला मंच और अन्य ने जमाया रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। पूर्व विधायक स्व. शेर सिंह दानू की स्मृति में आयोजित लोहाजंग मेले के चौथे दिन पौड़ी की मोनिका ड्रीम क्लब कला मंच की रेनू डोभाल और अन्य टीम ने एक से बढ़कर एक लोकगीतों और नृत्यों की प्रस्तुति दी। मैं पहाड़ों कु रैबासी तू दिल्ली रौण वाली..., घुघती ना बासा गीत की प्रस्तुति पर लोग पंडाल में ही झूमने लगे।
मेले में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में मोनिका ड्रीम क्लब, ममंद ल्वाणी, मुंदोली, युमंद कुलिंग, ताजपुर, यूजीवीएस लोहाजंग ने मैं पहाड़ों कु रैबासी तू दिल्ली रौण वाली..., घुघती ना बासा..., मेरो मैत की..., जय दुर्गे भवानी..., गुलाबी सरारा... आदि की प्रस्तुति दी। मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमोती देवी, जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, विद्युत निवारण मंच के सदस्य अर्जुन बिष्ट, संतोष डिमरी ने किया। इस मौके पर राइडर्स क्लब मुंदोली की ओर से आयोजित 10 किमी साइकिल रेस में नीरज प्रथम, साहिल द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजू प्रथम, मंजू द्वितीय और रवीना तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण के साथ शौर्य महोत्सव का समापन

नारायणबगड़। विकासखंड के सैंज खैतोली-कफारतीर में विक्टोरिया क्रॉस वीसी दरवान सिंह नेगी राजकीय शौर्य महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों एवं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन महिला मंगल दलों व युवक मंगल दलों तथा स्थानीय कलाकारों ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं युवा कवि कार्तिक ने अपनी कविताओं से पहाड़ के दर्द को बताया। इस अवसर पर ममंद लोदला ने मांगल गीत दैंणा होयां खेली का गणेश..., ब्याली न्यूती... आदि की प्रस्तुति दी। खेल प्रतियोगिताओं के तहत हुई रस्साकशी प्रतियोगिता में चिरखून प्रथम एवं रैंस द्वितीय रहा। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष लखपत सिंह, सचिव गंभीर सिंह, संयोजक जगदीश सती, गजपाल नेगी, समाज कल्याण विभाग से रोशनी रावत, मोहन सिंह रावत, ग्राम विकास अधिकारी हैप्पी नेगी, एडीओ पंचायत अंकित भट्ट, ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश कुमार, अरविंद डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें