फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के शराब पीने से तंग महिला ने फांसी लगाई

Fri, 25 Mar 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के शराब पीने की आदत से परेशान बीना गांव की एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला करीब चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। महिला ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


24 मार्च को होली के दिन सुबह दस बजे बीना गांव की विवाहिता दीपा देवी (22) पत्नी नंदन सिंह जंगल से लकड़ी लेने के लिए घर से निकली थी। दोपहर तक दीपा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोज शुरू की। जंगल में दीपा का शव पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

थाना प्रभारी कुंदन राम ने मय फोर्स घटनास्थल पर जाकर ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतरवाया। कुंदन राम ने बताया कि महिला का एक साल पहले नंदन सिंह के साथ विवाह हुआ था। महिला की ओर से छोड़े गए सुसाइड नोट में पति की शराब पीने की आदत से परेशान होना लिखा है।
विज्ञापन


पूछताछ में महिला करीब चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहसीलदार प्रशासन की मौजूदगी में महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी तक महिला के मायके पक्ष या अन्य रिश्तेदारों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें