फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से अधिक ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

Sun, 06 Mar 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने रविवार को ब्लाक के सेलंग और पैनी गांवों का भ्रमण किया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


सेलंग और पैनी में गांव में ममंद अध्यक्ष उर्मिला देवी, दिग्पाल सिंह भंडारी, जवाहर सिंह, संतोष चौहान, मनमोहन सिंह रौतेला, आशीष भट्ट, निर्मला देवी, कलावती देवी, संजय बिष्ट, मंगला देवी व हेमा देवी सहित सौ से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले ग्रामीणों का पार्टी की ओर से स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद थपलियाल, शैलेंद्र पंवार, ठाकुर सिंह राणा, हरीश भंडारी, देवेश्वरी शाह, करन सिंह और यशपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें